25 दिसंबर 2012 - 20:30

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने सीरिया के संकट के समाधान के लिए ईरान की छह सूत्रीय योजना को बेहतरीन उपाय बताया....

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने सीरिया के संकट के समाधान के लिए ईरान की छह सूत्रीय योजना को बेहतरीन उपाय बताया। उन्होंने तेहरान में बुधवार को पत्रकारों के बीच कहा कि इस्लामी गणतंत्र की सीरिया के संबंध में छह सूत्रीय योजना एक व्यापक योजना है जिसमें सीरिया को संकट से निकालने के लिए सभी आयामों को दृष्टिगत रखा गया है। अली अकबर सालेही ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान, सीरिया के बाहर की योजना को इस देश की जनता पर थोपने नहीं देगा कहा कि ईरान, सीरिया के संकट के समाधान के लिए विदेशी हस्तक्षेप के बिना सीरिया के सभी पक्षों को आपस में हल करने पर बल देता है। विदेश मंत्री ने सीरिया के वर्तमान संकट के लिए चरमपंथी तत्वों के ज़िम्मेदार होने पर आधारित पश्चिम देशों की स्वीकारोक्ति की ओर संकेत करते हुए स्पष्ट किया कि सीरिया में जनसंहार व तबाही के लिए, इस देश में आतंकवादी व चरमपंथी गुटों के समर्थक, ज़िम्मेदार हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि बुधवार की रात तेहरान में सीरिया के बारे में ईरान की छह सूत्रीय योजना के बारे में विदेशी राजदूतों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित होगी, आशा जताई कि सीरिया में सत्ता पक्ष व विपक्ष राष्ट्रीय वार्ता द्वारा पहले ट्रांज़िश्नल सरकार का गठन करेंगे और फिर चुनाव आयोजित कर परिवर्तन के मार्ग पर बढ़ेंगे। ......... 166